Chhattisgarh Naxal Attack: कांकेर में घात लगाकर कायराना हमला, एक जवान की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार को नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया। एक जवान वीरगति को प्राप्त हुआ। जानिए स्थानीय पुलिस ने क्या कहा

छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों द्वारा भारतीय सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोती राम आंचला के रूप में पहचान हुई। मारे गए भारतीय सेना के जवान और कांकेर Naxal Attack के बारे में कांकेर के एडिशनल एसपी खोमन सिन्हा ने कहा, स्थानीय मेले में भाग लेने के लिए मोती राम आमाबेड़ा थाने के अंतर्गत उसेली गांव गए थे सशस्त्र नक्सलियों के एक समूह ने सरेआम उन्हें गोली मार दी।
बता दें कि शनिवार को ही नक्सलियों के एक और मूवमेंट की खबर मिली। इस हमले में भी तीन सुरक्षाबलों के शहीद होने की बात सामने आई। शनिवार सुबह को बस्तर संभाग के में सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने जवानों को एंबुश में फंसाया था। दोनों पक्षों की तरफ से भारी गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में डीआरजी के 3 जवानों के शहीद, जबकि 2 जवानों के घायल होने की भी सूचना है।












Click it and Unblock the Notifications